बकस्वाहा
               रिपोर्ट सतीश कुमार रजक
  
बकस्वाहा में बाल दिवस के उपलक्ष में देव प्रबोधिनी एकादशी ग्यारस मेला प्रांगण बकस्वाहा में स्थित समाज भवन में बाल संरक्षण एवं बाल विकास के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं उत्थान सेवा संस्थान के संचालक इंजी. देवकी नंदन गंधर्व, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकस्वाहा के प्राचार्य अरविद तिवारी, बकस्वाहा महाविद्यालय के प्राचार्य शिवेंद्र शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा मंडल प्रभारी कपिल तिवारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारणी सदस्य भूपेंद्र सिंह पायक, नगर मंत्री मोहित पटेल, समाजसेवी महेंद्र साथी, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेब असिस्टेंट गनेश प्रजापति, महाविद्यालय कंप्यूटर ऑपरेटर बहादुर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई एवं गीत गायन, महदी सहित विभन्न प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही बुंदेली कलाकारों द्वारा गीतों के माध्यम से भी जनजागरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आवाज संस्था एवं उत्थान सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसमे। प्रतिभागी के रूप में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र, महिला बाल विकास विभाग, शासकीय नवीन माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र सम्मलित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES