छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी 

दुर्ग 26 जनवरी। नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर शहर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकमानाए दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा भारत का संविधान हमें अधिकार के साथ कर्तव्य भी विरासत में दिया है। इस मूल भावना का पालन हम करें और नागरिक सुविधाओं के साथ एक विकसित संपन्न समाज का निर्माण करें इस दिशा में मिलकर हम काम करेगें।नगर पालिक निगम दुर्ग के ध्वजारोहरण कार्यक्रम में शामिल नगर विधायक अरुण वोरा ने अपने संबोधन में कहा बहुत ही हर्ष और सौभाग्य की बात है कि 73 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज हम नगर निगम के मुख्यालय में निगम अधिकारियों और कमचारियों के बीच झण्डा रोहण कर पर्व को मना रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मान0 श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप हमर दुर्ग-हमर घर की परिकल्पना को महापौर,और सभी एमआईसी मेम्बर, पार्षदगणों तथा आप सभी के सहयोग से पूरा करेगें। कार्यक्रम का संचालन निगम उपअभियंता गिरीश दीवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम मुख्य कार्यालय के झण्डा रोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए शहर विधायक अरुण वोरा सहित महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, पार्षदगणों और निगम अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये 73 वें गणतंत्र की बधाई और शुभकामनाए दिये। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्ग संविधान की धारणाओं और उसके विचार पर शहर का विकास करेगें। संविधान की यही समता-समानता की मूल भावना है। यही विचार हम सभी के दिलों में इस 73 वें गणतंत्र पर होना चाहिए यही संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडर का सही अर्थो में भारत के निर्माण में सच्ची श्रद्धा होगी। कार्यक्रम में पूर्व महापौर आरएन वर्मा, जिला अध्यक्ष गया जी पटेल,एमआईसी अब्दुल गनी,संजय कोहले, ऋषभ जैन,भोला महोविया,श्रीमती सत्यवती वर्मा,हमीद खोखर, पार्षद सुश्री नीता जैन, श्रद्धा सोनी,सतीश देवांगन,एल्डरमेंन जगमोहन ढीमर, श्रीमती रत्ना नारमदेव, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,पूर्व पार्षद श्रीमती कन्या ढीमर श्रीमती नीलू ठाकुर,कार्यपालन अभियंता नेमीचंद जैन,राजेश पाण्डेय, जितेन्द्र समैया, प्रकाश चंद थावनी, राजकिशोर पालिया, विश्वनाथ मिश्रा,विनोद मांझी, भीमराव,आसमा डहरिया, स्वेता महलवार, भारती ठाकुर, शिव शर्मा, दुर्गेश गुप्ता,जावेद अली कर्मशाला अधीक्षक बीरेन्द्र ठाकुर, राजकमल बोरकर, अनिल सिंह,शरद रत्नाकर,देवेश मिश्रा,अजय मिश्रा,शौयब अली,विजय राजपूत,विकास यादव, सहित निगम के लोक कर्म विभाग,जलगृह विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित थे। जनसंपर्क विभाग राजू बक्शी

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES