संगठन में आपसी मतभेद और मनमुटाव की चर्चाओं के बीच सामने आया मामला, समाज सेवा को प्राथमिकता देने की बात।

सागर। शिवसेना मध्य प्रदेश संगठन में राज्य संगठक की जिम्मेदारी निभा रहे मनी सिंह गुरोन (MSG) के पद से इस्तीफा देने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि संगठन के भीतर आपसी मतभेद और मनमुटाव के चलते वे यह कदम उठा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक इस्तीफे की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

मनी सिंह गुरोन का राजनीतिक अनुभव करीब दो दशक का रहा है। वे लगभग 15 से 18 वर्षों तक कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने करीब पांच वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी में जिला और प्रदेश स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। लगभग दो वर्ष पहले वे शिवसेना मध्य प्रदेश संगठन से जुड़े थे, जहां उन्हें राज्य संगठक की जिम्मेदारी मिली।

मनी सिंह गुरोन (MSG) राजनीति को समाज और आमजन की सेवा का माध्यम मानते हैं। वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं और सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष होने के साथ सागर जिले में एमएसजी बिल्डर्स के पार्टनर भी हैं।

अब संगठन में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यदि मनी सिंह गुरोन राज्य संगठक के पद से इस्तीफा देते हैं, तो यह शिवसेना मध्य प्रदेश संगठन के लिए एक अहम घटनाक्रम होगा। फिलहाल सभी की नजर उनके अगले कदम पर टिकी है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES