संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, प्रदेश स्तर पर सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

सागर। समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ में मनी सिंह गुरोन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मालवीय की अनुशंसा पर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया। इससे पहले मनी सिंह गुरोन महासंघ में संभागीय अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
पत्रकारों के हितों के प्रति उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह नई भूमिका सौंपी गई है। संभागीय अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी। उनके इसी योगदान को देखते हुए महासंघ ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश महामंत्री के रूप में अब संगठन को मजबूत बनाने और सागर जिले में महासंघ का विस्तार करने की अहम जिम्मेदारी मनी सिंह गुरोन के कंधों पर होगी। इस नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पत्रकारों के हितों को और मजबूती से उठाया जा सकेगा।

मनी सिंह गुरोन की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और पत्रकार साथियों में हर्ष का माहौल है। उन्हें लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES