सागर।सूर्य उपासना के पर्व छठ पूजा के प्रथम दिन विधायक शैलेंद्र जैन ने सुभाष नगर वार्ड पहुंचकर वहां पर बिहारी समाज के लोगों के साथ बनाए गए अस्थाई कुंड में सूर्य भगवान को अर्ग देकर पूजन किया, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे जिन्होंने भगवान सूर्य को अर्ग दिया, उल्लेखनीय है कि विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा प्रतिवर्ष बिहारी समुदाय के लोगों को छठ पूजा अस्थाई कुंड निर्माण एवं अन्य सारी व्यवस्थाए कराई जाती हैं, क्योंकि विगत 2 वर्षों से लाखा बंजारा झील में निर्माण कार्य चल रहे हैं इसके लिए अस्थाई कुंड का निर्माण करके पूजन किया जाता है। विधायक जैन द्वारा समाज के लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार पार्षद कन्हाई पटेल बृजेश त्रिवेदी राम सिंह अहिरवार अशोक सैनी बलराम राय उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES