,// ब्यूरो रिपोर्ट बृजेश सेन//

जैव विविधता क्विज में प्रिंसी, राकिता, अनुष्का ने किया बेहतर प्रदर्शन
मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा जिला स्तरीय मध्यप्रदेश जैवविविधता क्विज कार्यक्रम 2022 का अयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर संदीप जी आर थे। वनमंडलाधिकारी (क्षेत्रीय) एवं पदेन सहायक सदस्य सचिव, म.प्र. राज्य जैवविविधता बोर्ड जिला छतरपुर (म. प्र.), जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर एवं जिले के समस्त विद्यालयों की प्रतियोगिता टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षक उपस्थित रहे।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा के प्राचार्य बी एल प्रजापति के निर्देशन में विद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षक राजेश कुमार सेन (उच्च माध्यमिक शिक्षक) के मार्गनिर्देशन में विद्यालय की टीम की छात्राओं प्रिंसी मसीह, रिकिता यादव एवं अनुष्का जैन ने मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मध्यप्रदेश जैवविविधता क्विज कार्यक्रम 2022 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागिता निभाई जिस हेतु तीनों छात्राओं एवं प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षक राजेश कुमार सेन एवं विशेष सहयोगी शिक्षक मोतीलाल अहिरवार को सम्मानित किया गया।                                इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में संस्था की छात्राओं द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन एवं उनके प्रतिनिधि के बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए, जैवविविधता के संरक्षण में सदा अपना योगदान प्रदान करते रहने का संदेश दिया एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES