*जिले में भाजपा ने बनाए तीन नवीन मंडल मंडलों की संख्या बढ़कर हुई 37*


*संतोष पटेल बिलहरा, नीतेश जैन बरा, पुष्पेंद्र आदिवासी बने सहजपुर मंडल अध्यक्ष*
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया की मांग पर प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने कार्य विभाजन की दृष्टि से नवीन मंडलों के गठन हेतु स्वीकृति प्रदान की है जिसमें सुरखी विधानसभा में बिलहरा,देवरी विधानसभा में सहजपुर,बंडा विधानसभा में बरा मंडल बनाएं गए हैं 
से तीन नए मंडल बनाए जाने से जिले में संगठनात्मक दृष्टि से मंडलों की संख्या 37 हो गई है।
तीन नवीन मंडलों में संतोष पटेल को बिलहरा, नीतेश जैन को बरा, पुष्पेंद्र आदिवासी को सहजपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।
नवीन मंडलों की स्वीकृति हेतु जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गणों को बधाई दी है 
साथ ही श्री सिरोठिया ने कहा की नवीन मंडलों के गठन से तीनों विधानसभाओं में संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी जिसका लाभ आगमी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES