तांत्रिक पूजा करने से रोका तो एक पिता ने 2 साल के बच्चे को पटक - पटक कर मार डाला
MP के पीथमपुर में एक शख्स ने अपने दो साल के बेटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह घर में तांत्रिक क्रिया कर रहा था। जब उसकी पत्नी और मां ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने बच्चे को पटक-पटककर मार डाला।

घटना बगदून थाना क्षेत्र में घाटाबिल्लोद चौकी की है। आरोपी उमेश परिहार मंगलवार को अपने घर में तांत्रिक क्रिया कर रहा था। उसकी पत्नी और मां ने उसकी इस हरकत का विरोध किया। इसके बाद आरोपी उमेश ने दो साल के बेटे को अपने साथ एक कमरे में बंद कर लिया। गुस्से में वो मासूम 'को जमीन पर पटकने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में आरोपी की पत्नी और मां मौजूद थीं। उन्होंने कमरे के दरवाजे खोलने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद बड़ी मशक्कत से दरवाजा खोल कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब तक पुलिस ने दरवाजा खोला, तब तक मासूम की मौत हो चुकी थीं। घटना स्थल पर हर तरफ खून बिखरा पड़ा था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी उमेश घर में रखी गैस टंकी में आग लगाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी उमेश को बड़ी मुश्किल में काबू में किया। इस दौरान आरोपी ने एक पुलिस कर्मी के पांव में काट भी लिया। आरोपी को पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। यहां उसे जंजीरों से बांधकर रखा गया है। नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी उमेश पहले किन्नरों की गाड़ी चलाने का काम करता था। उनके सहयोग से मकान और बोलेरो गाड़ी भी खरीद ली थीं, जिसे वो किराए पर चलाता था। मंगलवार सुबह से आरोपी उमेश घर में मां-बाप और पत्नी के ऊपर कही से लाई हुई भभूति (राख) उड़ा रहा था। अजीब हरकत कर रहा था, जिसके कारण उसने घर में झगड़ा किया और इस घटना को अंजाम दे दिया। नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी उमेश पहले किन्नरों की गाड़ी चलाने का काम करता था। उनके सहयोग से मकान और बोलेरो गाड़ी भी खरीद ली थीं, जिसे वो किराए पर चलाता था। मंगलवार सुबह से आरोपी उमेश घर में मां-बाप और पत्नी के ऊपर कही से लाई हुई भभूति (राख) उड़ा रहा था। अजीब हरकत कर रहा था, जिसके कारण उसने घर में झगड़ा किया और इस घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी के पिता ने बताया कि उमेश उज्जैन के किसी संत के सानिध्य में तंत्र क्रिया सिख रहा था। वो अक्सर वहां जाता रहता था। मंगलवार सुबह भी वह उज्जैन से लौटकर आया था। इसके बाद उसने ये हरकतें की। हमकों ये नहीं पता कि तंत्र क्रिया सीखने का मकसद क्या था। आरोपी के पिता ने बताया कि उमेश उज्जैन के किसी संत के सानिध्य में तंत्र क्रिया सिख रहा था। वो अक्सर वहां जाता रहता था। मंगलवार सुबह भी वह उज्जैन से लौटकर आया था। इसके बाद उसने ये हरकतें की। हमकों ये नहीं पता कि तंत्र क्रिया सीखने का मकसद क्या था।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES