सागर। आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के लिए सागर जिले में मदिरा दुकानों के निष्पादन हेतु ई-टेंडर एवं ई-ऑक्शन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 11 मदिरा दुकान समूहों में सम्मिलित कुल 36 कंपोजिट मदिरा दुकानों का निष्पादन किया जाएगा।
सहायक आबकारी आयुक्त, जिला सागर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ई-टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
ई-टेंडर कार्यक्रम
03 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन टेंडर फार्म डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट किए जा सकेंगे।
05 मार्च 2026 को दोपहर 2:05 बजे ई-टेंडर खोला जाएगा।
उसी दिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ई-ऑक्शन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
आवश्यकता पड़ने पर समयावधि में नियमानुसार वृद्धि की जाएगी।
इन क्षेत्रों में होंगी मदिरा दुकानें
जारी सूची के अनुसार सागर जिले के जबरईगंज, बीना इटावा, सुरखी, खुरई, नरयावली, केसली, बड़ौदियाकला, बंडा, जैसी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों को विभिन्न समूहों में शामिल किया गया है। प्रत्येक समूह के अंतर्गत अलग-अलग मदिरा दुकानों का निर्धारण किया गया है।
प्रत्येक समूह का आरक्षित मूल्य अलग-अलग तय किया गया है, जो लगभग 20 लाख से 35 लाख रुपये तक रखा गया है। दुकानों का निष्पादन ई-टेंडर एवं ई-ऑक्शन के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर ई-टेंडर प्रक्रिया में भाग लेकर मदिरा दुकानों के संचालन का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया शासन द्वारा तय नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें