सागर/ जिले का बीना रेलवे जंक्शन पश्चिम मध्य रेलवे का एक प्रमुख जंक्शन है यहां से रोजाना सैकड़ो की संख्या में ट्रेने देश के कोने-कोने तक पहुंचती हैं,और हजारों लोग इन ट्रेनों में सफर करते हैं,वैसे तो बीना रेलवे जंक्शन पर कई सुपरफास्ट और कई बड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज है बावजूद इसके कुछ ट्रेन ऐसी भी है जिनके बीना स्टेशन पर रुकना अति आवश्यक है,आज हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन बंदे भारत की भोपाल से दिल्ली चलने वाली बंदे भारत का बीना पर स्टॉपेज होने की मांग को लेकर सागर सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्राचार कर चुकी हैं,यह विषय रेल मंत्रालय में विचाराधीन है,वही अब मध्य प्रदेश शिवसेना राज्य संगठन मनी सिंग गुरोन ने भी इसी मांग को उठाया है,मनी सिंग का कहना है की रेलवे यातायात की दृष्टि से बीना रेलवे जंक्शन सागर का केंद्र बिंदु है इसलिए यहां बंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज होना जरूरी है,ताकि सागर के यात्रियों को भी सुखद यात्रा का लाभ मिल सके,बता दें कि मनी सिंग द्वारा पहले भी तात्कालिक सांसद राजबहादुर सिंह से बीना रेलवे स्टेशन पर शताब्दी के स्टॉपेज की मांग की गई थी,जिसे पूरा किया गया था,अब एक बार फिर मनी सिंग ने बंदे भारत के बीना स्टॉपेज की मांग उठाई है,अब देखना होगा रेल मंत्रालय उनकी इस मांग पर कब तक विचार करता है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES