दीनदयाल नगर में जर्जर मकान गिरने से हुई दर्दनाक घटना में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इस दुखद हादसे पर सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसेवक मनी सिंह गुरोन ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
घटना की जानकारी मिलने पर श्री गुरोन पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए ₹11,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
इस दुख की घड़ी में मनी सिंह गुरोन ने कहा कि मासूम बच्ची का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने का संबल और साहस दें।
उन्होंने प्रशासन से भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जर्जर भवनों की समय पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। क्षेत्रवासियों ने भी दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें