सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने फिल्म अभिनेता जय पाराशर को कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नियुक्ति के बाद जय पाराशर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव तथा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
जय पाराशर ने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES