आंखों में शैंपू जाबे से साफ दिखबो भव बंद
सागर।  रहली क्षेत्र के ग्राम कासल पिपरिया में शैंपू से नहाने के बाद एक ही परिवार के दो बच्चों समेत दो महिलाओं को आंखों से दिखना कम हो गया है। आंखों में जलन होने के कारण उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराया। जहां से उन्हें रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार कासल पिपरिया निवासी नत्थी बाई लोधी उम्र 70 साल, बतीबाई लोधी उम्र 50 साल, प्रताप सिंह लोधी उम्र 7 साल, उमा लोधी उम्र 9 साल ने रविवार को पतंजलि की कैश क्रांति शैंपू से नहाया था। नहाते समय शैंपू उनकी आंखों में चली गई। जिस कारण आंखों में जलन हुई। लेकिन वह घर पर ही रहे और ठीक होने का इंतजार किया। लेकिन जलन बढ़ती गई और मंगलवार को आंखों से साफ दिखना बंद हो गया। स्थिति को देखते हुए परिवार के लोग तत्काल महिला और बच्चों को लेकर रहली स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चारों मरीज का प्राथमिक इलाज किया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सागर रैफर किया गया है।
डॉक्टर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कासल पिपरिया से 4 लोग आए थे। उन्होंने बताया कि कोई शैंपू लगाने से उन्हें स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। आंखों मे जलन हो रही थी। उनका उपचार कर सागर रैफर किया है। कई बार लोकल शैंपू में केमिकल की मात्रा ज्यादा कम होने से ऐसी दिक्कत हो सकती है। परिवार के कमलेश लोधी ने बताया कि 10 से 15 दिन पहले रहली से सुंदर सेठ की दुकान से किराने का सौदा लिया था। सौदे में शैंपू भी ली थी। रविवार को शैंपू से चारों ने नहाया। उसके बाद आंखें लाल हो गई और जलन होने लगी। धीरे-धीरे उन्होंने आंखे खोलना बंद कर दिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES