रिटायर्ड एएसआई ने खुद को गोली मारकर क्यों करली आत्महत्या, ? 
सिरसा की राम कॉलोनी निवासी हरियाणा पुलिस के एक रिटायर्ड एएसआई ने रविवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक वर्ष 2015 में सीआईडी फतेहाबाद में तैनात था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। नागरिक अस्पताल में शव है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम किया किया जा रहा है। सूचना के अनुसार राम कॉलोनी निवासी सुभाष चंद हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड एएसआई थे।। सुभाष लंबे समय तक सिरसा सीआईडी व बाद में फतेहाबाद में तैनात रहे थे। वर्ष 2015 में सुभाष सेवानिवृत्त हुए। रविवार सुबह 6 बजे के करीब सुभाष ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES