कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी लड़ सकती है। चुनाव ,कहा से लड़ेंगी चुनाव जानिए..........
दमन और दीव। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव दमन और दीव से लड़ सकती हैं। केंद्र शासित प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

केतन ने कहा- प्रियंका गांधी यहां से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं, क्योंकि पार्टी आलाकमान ने उन्हें इसके लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए कहा है। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं।

केतन ने बताया, प्रियंका के आने से पूरा दक्षिण गुजरात जो हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है और सौराष्ट्र जो दीव से सटा हुआ है, उसे यहां फायदा होगा।

पार्टी जो डेटा कलेक्ट कर रही है उसमें जमीनी हकीकत जैसे बिंदु शामिल हैं। इस दौरान मतदाताओं की पसंद और उम्मीदवारों के पिछले प्रदर्शन को देखा जाएगा।

प्रियंका गांधी के रायबरेली से भी चुनाव लड़ने की संभावना 
कांग्रेस की तरफ से फिलहाल लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की गई है। हालांकि प्रियंका गांधी के दमन और दीव के अलावा यूपी के रायबरेली से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है।

रायबरेली से मौजूदा सांसद सोनिया गांधी ने इस बार राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी सोनिया की सीट से परिवार के किसी सदस्य को ही टिकट दे सकती है।

प्रियंका ने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा लोकसभा चुनाव 2024 में प्रियंका गांधी को अगर कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट दिया जाता है, तो यह उनका पहला चुनाव होगा। इससे पहले प्रिंयका ने न तो लोकसभा, न ही विधानसभा का चुनाव लड़ा।

प्रियंका ने साल 2004 में राजनीति में कदम रखा था, तब उन्होंने अपनी मां सोनिया के प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। 2019 तक वह अमेठी और रायबरेली में सक्रिय रहीं। 2019 में उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में कांग्रेस पार्टी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। 2023 में कांग्रेस ने प्रियंका से उत्तर प्रदेश का प्रभार वापस लिया। 

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES