सागर: मंगलवार को रजाखेड़ी स्थित नरयावली विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव कार्यालय में नरयावली विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्यों को उन्हें दी गई जबाबदारी के बारे में बताया गया। 

बैठक को संबोधित करते हुए श्री लारिया ने कहा कि हमे पूरे चुनाव को बूथ स्तर पर ले जाना है। हमारा प्रत्याषी कमल का फूल है और हम सबको अपने-अपने बूथ पर कमल खिलाकर अपने दायित्वों का पालन करना है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान तेज हो यह चुनाव डाॅ. लता वानखेड़े नहीं सभी कार्यकर्ता लड़ रहे है ऐसा मानकर चलें और नरयावली विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिले आज से ही यह प्रयास करें। 

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेष्वर नामदेव द्वारा भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। वहीं विधानसभा संयोजक श्यामसुंदर मिश्रा ने चुनाव प्रबंधन समिति के दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैनसिंह, नगर पालिका मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल, मण्डल अध्यक्ष कपिल कुषवाहा, दिलीप नायक, राघवेन्द्र सिंह, आफीसर यादव, सौरभ केषरवानी, जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, नगर पालिका मकरोनिया के पार्षद, विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस को यह जानकारी मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य पवन शर्मा ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES