भाजपा महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को सम्मान दे रही हैं कांग्रेस अश्लील अमर्यादित बयानों से अपमानित कर रही हैं:–निर्मला सप्रे विधायक

सागर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी की अनु.सू.जाती वर्ग की नेत्री पूर्व मंत्री इमरती देवी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की घटिया मानसिकता को उजागर करती हैं यह पहला अवसर नही हैं जब कांग्रेस नेताओं द्वारा महिलाओं के प्रति अमर्यादित,अश्लील व घटिया शब्दो का प्रयोग किया है बल्कि कई बार कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारी इस प्रकार की अशोभनीय भाषा शैली का प्रयोग कर चुके प्रदेश अध्यक्ष के वक्तव्य के बाद मन में बड़ा अशांत और पीड़ा में था जिस कारण मैने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का निर्णय किया यह बात बीना विधायक निर्मला सप्रे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
पत्रकार वार्ता में केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,विधायक शैलेंद्र जैन,भाजपा नेता अभिषेक भार्गव,लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन उपस्थित रहें।

भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने गमछा भेंट कर बीना विधायक निर्मला सप्रे का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक निर्मला सप्रे ने कहा की मैं महिला वर्ग से प्रतिनिधित्व करती हूं महिलाओं का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरी हैं जहां एक ओर भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य करते हुए नारी शक्ति वंदन के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित कर रही वहीं कांग्रेस अश्लील आर्म्यादित शब्दो से महिलाओं को अपमानित कर रही हैं कांग्रेस के इन बयानों का जवाब महिलाएं 7 मई को अपने मताधिकार के माध्यम से देंगी।

केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि बीना विधायक कांग्रेस नेत्री निर्मला सप्रे जी का भाजपा परिवार में स्वागत है कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की जा रही थी जिससे आहत होकर निर्मला जी ने भाजपा ज्वाइन की। महिला सम्मान के लिए उनके द्वारा उठाए गए इस कदम का मैं स्वागत करता हूं।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES