सागर
सागर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का भव्य उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इसी क्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और आवागमन मार्ग का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है, इसलिए पार्किंग और बैठक व्यवस्था ऐसी हो कि किसी को असुविधा न हो।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। इससे अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा और उन्हें आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सागर में ही उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रोजगार मेले का भी शुभारंभ करेंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत, एसडीएम अमन मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES