यहाँ एक व्यक्ति की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रशासन, बाजना थाना पुलिस और राहत दल मृतक के शव को कुंड से बाहर निकालने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि भीमकुंड में इससे पहले भी ऐसी रहस्यमयी घटनाएँ हो चुकी हैं।
साल 2024 के जनवरी महीने में कानपुर से घूमने आए रिजू शंकर चौरसिया की भी इसी कुंड में डूबने से मौत हो गई थी।
परिवार के साथ नहाते समय अचानक वह गहराई में समा गए।
SDRF और पुलिस प्रशासन ने कई घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन शव बाहर नहीं निकाला जा सका।
वह घटना आज भी रहस्य बनी हुई है।
और अब एक बार फिर उसी भीमकुंड में वैसी ही घटना सामने आई है।जिससे लोगों के बीच डर और रहस्य दोनों बढ़ गए हैं।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
लेकिन भीमकुंड का रहस्य अब भी अनसुलझा बना हुआ है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES