इंदौर । 17 वर्षीय जिस किशोरी को स्वजन बीमार समझ रहे थे वह गर्भवती निकली। बच्चे को जन्म देने पर पता चला बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। डिलीवरी के बाद पुलिस ने बच्ची के बयान लिए और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित भी नाबालिग है और पानी सप्लाय के दौरान दोस्ती हुई थी।

लसूड़िया थाना एसआइ कीर्ति तोमर के मुताबिक स्कीम-78 निवासी किशोरी को 15 नवंबर को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया था। बच्चे को जन्म देने पर पुलिस ने जांच शुरू की और बापू गांधीनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

एसआइ के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया करीब 9 महीने पूर्व आरोपित पानी की गाड़ी लेकर आता था। इस दौरान उससे दोस्ती हो गई और दोनों बातचीत करने लगे। फरवरी में करीब 3 बजे वह घुमाने के बहाने पानी की टंकी के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपित इसके बाद पीड़िता को धमका कर दोबारा संबंध बनाए और फरार हो गया। शुरुआत में पीड़िता के स्वजन समझे उसके पेट में तकलीफ है। कीटे पड़ने के कारण पेट फूल रहा है। तकलीफ बढ़ने पर उसे एमवाय ले गए तो डॉक्टर ने बताया बच्ची गर्भवती है। एसआइ के मुताबिक पीड़िता आरोपित को जानती भी नहीं थी। पुलिस ने चालकों की जानकारी जुटाई और शनिवार रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES