छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले घटने के बाद ढील दी गई है। दिल्ली सरकार ने कुछ प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया है। इसके अलावा अब 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खुल सकेंगे।

दिल्ली में इन प्रतिबंधों से मिली राहत

वीकेंड कर्फ्यू हटाया गया। दिल्ली में अभी तक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहता था।
– शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी. अभी सिर्फ 15 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी।
– दिल्ली में सिनेमा हॉल खुल सकेंगे। हालांकि, 50% क्षमता के साथ के साथ ही अनुमति होगी।
– सरकारी दफ्तर 50% कर्मचारियों के साथ खुल सकेंगे।
– बार और रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES