छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी 

राजस्थान - अलवर दुष्कर्म मामले में प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अलवर में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा। आगे कहा कि महिलाओं व बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे हमारे आसपास ही घूम रहे हैं। उनके तिलक नहीं लगा होता है। इसलिए हम सभी को सतर्क होना होगा, जागरूक होना होगा। क्योंकि सरकार अकेले दुष्कर्म मामलों को खत्म नहीं कर सकती। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।दौसा पहुंची मंत्री ममता भूपेश ने बताया कि जैसे ही उन्हें अलवर की घटना की जानकारी हुई, वह खुद अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता का हाल जाना। चिकित्सकों को भी बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। दोषी गिरफ्तार होते हैं तो सरकार उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 15-16 साल की दिव्यांग लकड़ी के साथ अलवर में दुर्व्यवहार हुआ है। एक खून से लथपथ गाड़ी उस लड़की को सड़क पर छोड़कर जाती है। आज वो बेटी आईसीयू में अपने जीवन से लड़ रही है। जब अलवर में ये घटना हो रही थी, तब प्रियंका वाड्रा रणथम्भोर में अपना जन्मदिन मना रही थीं। जहां सरकार नहीं है वहां आप पीड़िता से मिलने जाती हैं, लेकिन अलवर नहीं जा सकीं। उत्तर प्रदेश में आकर आप कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन राजस्थान में आपके लिए लड़की हूं लड़ना मना है। यह चयनात्मक राजनीति है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES