छत्तीसगढ़ से ब्युरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

खरसिया। युवा मंत्री उमेश पटेल की विशाल सोच ने आज भाजपाइयों को भी अपने व्यक्तित्व से प्रभावित किया। मामला भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई एवं राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापना का है।इस संबंध में नगरपालिका के द्वार पर स्थापित अटल वाटिका में पालिका प्रशासन द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित करने प्रस्ताव पारित किया गया था। वहीं खरसिया भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने मंत्री उमेश पटेल के गृह ग्राम नंदेली पहुंच कर मंत्री पटेल से कहा कि इस स्थान पर अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लगाना उचित होगा। वहीं मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि दोनों ही महान विभूति हैं और दोनों कद बहुत बड़ा है। ऐसे में इन दोनों के लिए बड़ी जगह देखकर उन्हें अवगत कराया जाए, ताकि उनकी विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जा सके। इस तरह युवा मंत्री की बड़ी सोच ने भाजपाइयों का दिल भी जीत लिया।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES