छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक न होने की वजह से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई है। इसको लेकर किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। मौसम ठीक होते ही उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी में तेजी लायी जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से धान उपार्जन की व्यवस्था की समीक्षा की और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि— किसान भाई मन चिंता झन करव।

बिन मौसम बरसा होगे त धान खरीदी मा असर पड़े हे। मौसम सुधरही त तुरते धान खरीदी फेर सुरु करबो।

पंजीकरन करवाए जम्मो किसान के सब्बो धान के खरीदी होही।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES