*नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ*

*बक्सवाहा*/ जनपद पंचायत के सभा कक्ष में शुक्रवार को नवनियुक्त जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त जनपद सदस्यों का शपथ समारोह संपन्न हुआ इसमें समस्त 13 जनपद सदस्य का शपथ समारोह संपन्न हुआ
अध्यक्ष पद के रूप में रजनी मोती यादव एवं उपाध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिंह बुंदेला को शपथ दिलाई गई
उसके साथ ही सदस्यों को भी शपथ दिलाईं गई  जनपद सदस्य बहादुर  सिंह गोंड,मिली जैन,आशा सोनी,अजय पाल सिंह बुंदेला, चमेली लोधी, रानू अहिरवार, सोमबती यादव, ममता लोधी,शकुन अहिरवार, भागवती राय, अयोध्यारानी आदिवासी को जनपद पंचायत सीईओ हर्ष खरे ने शपथ दिलाई


 शपथ के पश्चात जनपद पंचायत अध्यक्ष रजनी मोती यादव ने कहा कि हम अपने क्षेत्र से  निकलकर जनपद अध्यक्ष पद पर पहुंची हूं और जनपद पंचायत बक्सवाहा की विभिन्न क्षेत्र से हमें हमारी जनता ने चयन कर के यहां तक भेजा है और मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हूं कि मुझे इस जनपद का अध्यक्ष पद पर चयन किया गया है मैं अपने समस्त साथियों के साथ आशा करती हूं कि सभी का मुझे साथ मिलेगा और हम अपने जनपद का विकास कर पाएंगे

इसी क्रम में जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि मनरेगा योजना के कार्यों को बढ़ावा देकर गांव के हर वयस्क व्यक्ति को रोजगार देने का कार्य करेंगे

कार्यक्रम में शामिल हुए जिला जनपद सदस्य करन सिंह लोधी ने कहा हमारे क्षेत्र में शिक्षा पर प्रयास करने की जरूरत है जिनमें हम सब के सहयोग से ही सुधार होगा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर सभी को आजादी अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा 13 से 15 अगस्त तक अभियान चलाया जा रहा है उसको लेकर सभी गांव से हर घर तिरंगा लगाने की बात कही

 उसके पश्चात समस्त जनपद सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र का नाम लेकर अपना परिचय के साथ ही अपने क्षेत्र से आए हुए नागरिकों का धन्यवाद मंच के माध्यम से ज्ञापित किया

*जनपद सदस्यों ने दो बार ली शपथ*
जनपद पंचायत के सभा कक्ष में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के शपथ लेने के बाद जब सदस्यों ने शपथ ली तो सही तरीके से सदस्यों ने शपथ नहीं ली जिसके बाद जनपद पंचायत के सीईओ हर्ष खरे द्वारा सभी सदस्यों को दोबारा शपथ दिलाई गई। कम पढ़े लिखे होने पर सभी सदस्यों को एक साथ शपथ लेने  के लिए कहा गया सीईओ द्वारा शपथ पत्र  पढ़ने के बाद सदस्यों को बोलने के लिए कहा गया लेकिन सदस्य सही तरीके से बोल नहीं पाए जिसके बाद  एक सदस्य ने ही शपथ पड़ी बाकी सभी सदस्य पीछे मौन धारण खड़े रहे।


कार्यक्रम में आभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्ष खरे ने किया



 इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल नीलू सोनी, जिला जनपद सदस्य करन सिंह लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज किशोर तिवारी, जनपद सीईओ हर्ष खरे, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती हेमलता ठाकुर, नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु मुख्य रूप से मौजूद रहे

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES