*भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप अहिरवार ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़ कर खिंचवाई फोटो, फोटो हुईं वायरल*

ब्यूरो रिपोर्ट छतरपुर
*न्यूज़ छतरपुर* एक ओर जहां केन्द्र की मोदी सरकार आजादी के 75 वर्ष होने पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मना रही हैं। वहीं मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाकर अमृत महोत्सव मना रहीं हैं।वहीं दूसरी ओर छतरपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप अहिरवार हर घर तिरंगा अभियान में भारत की आन-बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को उल्टा पकड़कर फोटो खिचवा रहे हैं और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे हैं।यह देखिए तस्वीरों में आप साफ साफ देख सकते हैं कि छतरपुर भाजपा के जिला पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने जिला उपाध्यक्ष दिलीप अहिरवार किस प्रकार हाथ में उल्टा तिरंगा पकड़कर फोटो खिचवा रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES