छत्तीसगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट रोशन कुमार सोनी

रायपुर। नाबालिग लड़की से अनाचार करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने घर पर लड़की को अकेली देखकर उसके साथ अनाचार किया। इस घटना की जानकारी लड़की ने अपने माता पिता को दी। पुलिस में उसकी शिकायत किये जाने पर उरला थाने में अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी के घरपकड़ के लिए टीम रवाना की गई। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे काफी प्रयास के बाद चंद घंटो में पकड़ने में उरला पुलिस सफल रही। पीड़िता के अनुसार जब भी वह अकेले रोड पर आना-जाना करती थी तो आरोपी उसे तंग किया करता था। कल माता पिता के काम पर चले जाने पर घर में जबरन घुस कर उसके साथ अनाचार किया था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी व पताः-
01.मुन्ना यादव पिता हरेराम यादव उम्र 25 साल निवासी जागृति नगर वार्ड नं. 23 बीरगांव रायपुर छ.ग.


Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES