विपिन दुबे सागर  
सागर कलेक्टर दीपक आर्य की मंत्री भूपेंद्र सिंह ने की तारीफ
आने वाले 2 साल में खुरई विधानसभा क्षेत्र की शत-प्रतिशत जमीन सिंचित होगी! पानी बचाना आज समय की पहली जरूरत है! सागर में ऐसे कलेक्टर हैं जिनकी हमेशा विकास के प्रति ललक रहती है ! ऐसे अफसरों के कारण ही जिला विकास के सोपान तय करता है! यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वॉटर शेड विकास 2.0 के अंतर्गत वाटर शेड विकास विभिन्न घटकों के संदर्भ में विकासखंड खुरई एवं मालथौन में संचालित परियोजनाओं के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण मैं कहीं। मालूम हो कलेक्टर दीपक आर्य के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सागर जिला प्रगति पर है स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्रोजेक्ट की बात हो या केंद्र सरकार की अटल भूजल योजना सभी कार्य प्रगति पर है श्री आर्य ने इससे पहले बालाघाट में भी कई अभिनव प्रयोग कर जनहित कार्यों को अंजाम दिया था जिसकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तारीफ की थी! 

मंत्री श्री सिंह ने कहा- अगले 2 वर्ष में खुरई विधानसभा क्षेत्र की एक-एक इंच भूमि सिंचित होगी जिससे न केवल फसल पैदाबार बढ़ेगी बल्कि किसानों की आय भी दोगुनी होगी। उन्होंने कहा कि जल संग्रहण आज की नितांत आवश्यकता है यदि जल नहीं होगा तो सब कुछ शुन्य है । मंत्री सिंह ने कहा-कलेक्टर सागर
दीपक आर्य द्वारा जो विकास कार्य किए जा रहे हैं; वह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास अधिकारियों के कारण ही कोई भी जिला प्रगति कर पाता है । उन्होंने कहा कि विकास एवं प्रशासन एक दूसरे की दूरी होते हैं।  मंत्री सिंह ने कहा कि कलेक्टर श्री आर्य के निरंतर सहयोग से किसान भाइयों को खाद की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ खाद की समस्या उस समय आती है जबकि खाद उपलब्ध नहीं होती किंतु अब लगातार खाद की रेक प्राप्त हो रही हैं । मंत्री सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में खुरई की 15 एवं मालथौन की 10 कुल 25 ग्राम पंचायतों में 31 करोड रू.की लागत से वाटर शेड के कार्य होंगे। 
कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा- इस योजना के माध्यम से सरपंच एवं ग्राम वासियों के माध्यम से कार्य किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि आप सभी किसान भाई पानी के हिसाब से अपनी फसलों का चयन करें और आय को दुगनी करें। पानी का मितव्ययिता के साथ उपयोग करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल ने कार्यशाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन डॉ. अरविंद जैन ने किया एवं आभार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीना कश्यप ने माना।
                        

कलेक्टर ने बंडा-शाहगढ़ के खाद वितरण केंद्र का लिया जायजा

कलेक्टर दीपक आर्य ने सागर जिले के बंडा एवं शाहगढ़ ब्लाक के खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया एवं किसान भाइयों से चर्चा की। कलेक्टर  दीपक आर्य ने बताया कि, जिले में खाद यूरिया, डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसान भाई चिंतित न हो, संयम और धैर्य के साथ खाद उर्वक लें। अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद केंद्रों पर किसान भाइयों के लिए उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि कोई किसान परेशान न हो।
                      
                                  
                                                                    

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES