*रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर सनातन धर्म का अपमान करने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही हो*

  भगवती मानव कल्याण संगठन ने प्रधानमंत्री    के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
           संभाग ब्यूरो - प्रवीण प्रजापति

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा प्रधानमंत्री के नाम दमोह कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि भारत आदिकाल से ही साधु संतो, ऋषि मुनियों का देश रहा है यहां का जन जन भगवान श्रीराम श्रीकृष्ण व अपने देवी देवताओं पर गहरी आस्था रखता है। हमारे धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस में देश की लोक आस्था के केन्द्र भगवान श्रीराम के जीवन का वर्णन किया गया है भगवान श्रीराम जिनका जीवन देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व के लोगों को आत्मकल्याण एवं जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त करता आ रहा है। परंतु बड़े खेद का विषय है कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी की गई जिससे उत्साहित होकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रामचरितमानस को फाड़ा एवं जलाया गया

। इस कृत्य से करोड़ो लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस ओछी राजनीति के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने एवं देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने की साजिश की जा रही है। जिसका भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी विरोध करती है। भगवती मानव कल्याण संगठन एक जनकल्याणकारी संगठन है जो पिछले 30 वर्षो से धर्मसम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में समाज को नशे, मांसाहार, जातीयता छुआछूत एवं संप्रदायिकता जैसी महामारियों से बचाने एवं समाज के लोगों को चरित्रवान व चेतनावान बनाने के लिये कार्यरत है। ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने मांग है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कियें गए कृत्य को संज्ञान में लेते हुए कठोर कार्यवाहीं की जाएं।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES