वर्तमान तापमान को देखते हुए शैक्षणिक संस्थाओं के समय में बदलाव
सागर 19 अप्रैल 2023
      कलेक्टर दीपक आर्य ने वर्तमान में तापमान वृद्धि होने के कारण छात्र / छात्राओं को गर्मी से बचाव के लिये जिले में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय / अनुदान प्राप्त / मान्यता प्राप्त / केन्द्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय / सी.बी.एस.ई. शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन का समय प्रातः 7ः30 बजे से दोपहर 11ः30 बजे तक नियत कर दिया है। इन संस्थाओं में आयोजित हो रही सभी परीक्षायें पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित की जायेगी एवं व्यवस्था 30 अप्रैल तक ही रहेगी।
                       


जिले में आज 6 कोरोना पॉजिटिव
सागर 19 अप्रैल 2023
     बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज सागर जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि वह घरों से निकले एवं स्थानों पर न जाएं। उन्होंने अपील की है कि सभी जिले वासी घर से निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें।                
                                          
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र- छात्राओं का सम्मान समारोह आज
सागर 19 अप्रैल 2023
     सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10वीं तथा 12वीं कक्षा में 75 प्रतिषत से अधिक अंक लाने वाले छात्र - छात्राओं का राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत होटल रॉयल पैलेस में आज सम्मान करेंगे। सम्मान कार्यक्रम में मेधावी छात्र- छात्राओं के अभिभावक भी शामिल होंगे।
                                            

बी आर सी गंगा प्रसाद अहिरवार को कमिश्नर रावत ने किया निलंबित’
सागर 19 अप्रैल 2023
     कलेक्टर, जिला सागर द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर श्री गंगा प्रसाद अहिरवार, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक (प्रतिनियुक्ति) जनपद शिक्षा केन्द्र राहतगढ़, मूल पद- उच्च माध्यमिक शिक्षक द्वारा अशासकीय शालाओं की मान्यता के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई वार्तालाप पदीय दायित्व एवं कर्त्तव्य के प्रतिकूल होकर म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम का उल्लंघन है।
     संभागीय आयुक्त वीरेन्द्र सिंह रावत ने गंगा प्रसाद अहिरवार, उच्च माध्यमिक शिक्षक को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
     निलंबन अवधि में गंगा प्रसाद अहिरवार का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड केसली, जिला सागर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में गंगा प्रसाद अहिरवार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
       
                                    
राहतगढ़ के माध्यमिक शिक्षक रजनीश सिंह ठाकुर को कलेक्टर ने किया निलंबित
सागर 19 अप्रैल 2023
     मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सागर 04.08.2020 के द्वारा रजनीश सिंह ठाकुर बीएसी (प्रतिनियुक्ति) जनपद शिक्षा केन्द्र राहतगढ़, मूल पद- माध्यमिक शिक्षक, विकासखण्ड राहतगढ़, द्वारा अशासकीय शालाओं की मान्यता के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई वार्तालाप पदीय दायित्व एवं कर्त्तव्य के प्रतिकूल होकर म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन है।
    कलेक्टर दीपक आर्य ने रजनीश सिंह ठाकुर - बीएसी जनपद शिक्षा केन्द्र राहतगढ़ की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के उपनियम-9 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
     निलंबन अवधि में रजनीश सिंह ठाकुर का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री रजनीश सिंह ठाकुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES