महिलाओं के सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध हैं .मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
अपने वादे को शब्दशः पूरा किया मुख्यमंत्री ने धन्यवाद शिवराजजी:–डॉ.लता वानखेड़े प्रदेश मंत्री भाजपा

सागर। महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण के लक्ष्य को लेकर .मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व राज्य सरकार कार्य कर रही हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण "लाडली बहना योजना" हैं योजना में संपूर्ण मध्यप्रदेश में पंजीकृत 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहिनों में से सभी पात्र बहनों के बैंक खातों आगमी 10 जून से प्रति माह 1000 रु.भेजे जायेंगे यह बात भाजपा प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही 
साथ ही  लता वानखेड़े ने कहा की लाड़ली बहना योजना मेरी बहनों के जीवन में बदलाव का नया अध्याय लिखेगी इस योजना से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार आएगा, साथ ही महिलाओं में बचत की प्रवृत्ति बढ़ेगी लाड़ली बहना योजना महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करेगी और उनके सशक्तिकरण की मिसाल बनेगी योजना में इतनी बड़ी संख्या में बहनों का पंजीकरण हमारी नीतियों और हमारी नीयत के प्रति प्रदेश की माताओं-बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक है । सभी ग्रामों में लाड़ली बहना सेनाएँ बनेगी। बड़े ग्रामों में 21 सदस्य और छोटे ग्रामों में 11 सदस्य शामिल किए जाएंगे ।।

साथ ही  लता वानखेड़े ने कहा की सदैव ही भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं जिसके कारण आज बड़ी संख्या में संपत्तियाँ महिलाओं के नाम पर पंजीकृत हो रही हैं वर्ष 2017 में विशेष पिछड़ी जनजाति बेगा, सहरिया और भारिया के लिए 1000 रूपये मासिक प्रदान करने की योजना प्रारंभ की गई थी जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 300 करोड़ रुपए की सहायता मिल रही।

महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ महिलाओं के सम्मान के लिए भी भाजपा सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं जिस कड़ी में शराब अहातों को बंद किया जाना, एक बड़ा निर्णय है।
वर्ष 2023-24 के बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए रिकॉर्ड 1 लाख 2 हजार 976 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है
साथ ही साथ सरकार मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही हैं वही स्व-सहायता समूहों की सदस्य संख्या को 46 लाख से बढ़ाकर 65 लाख तक ले जाने और हर समूह की आमदनी न्यूनतम 10 हजार रुपए प्रतिमाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

वही दूसरी ओर कांग्रेस की सरकार में 
महिलाओं की जिन्दगी कष्ट का पर्याय थी कांग्रेस सरकार में महिलाएं असहाय थी बेटियां बोझ थीं,लिंगानुपात बदतर था महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे कार्रवाई के अभाव में अपराधियों के हौसले बुलंद थे जिस कारण महिलाएं घर से नहीं निकलती थीं, चुनाव नहीं लड़ती थीं और तो और सुवधाओं के आभाव में प्रसव के समय अधिकांश महिलाएं काल के गाल में समा जाती थीं बेटियों का विवाह गरीबों के लिए बोझ बन गया था न रोजगार के अवसर थे न निर्णय लेने की ताकत 
वही बाल-विवाह की दर 57 प्रतिशत से अधिक थी।

परंतु भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करते हुए 
महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक सशक्तिकरण किया 
भाजपा सरकार का मूलमंत्र है सशक्त नारी-सशक्त समाज इसलिए स्थानीय निकाय चुनाव एवं शिक्षक भर्ती में 50%, पुलिस की नौकरियों में 30% तथा अन्य भर्तियों में 33% आरक्षण महिलाओं को प्रदान किया है इस बार स्थानीय निकाय चुनावों में स्व-सहायता समूहों की 17 हजार से अधिक बहने चुनाव जीती हैं।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने
जन्म से लेकर जीवन पर्यंत हैं महिला कल्याण की योजनाएं बनाकर महिलाओं का मान बढ़ाया जिनमें मंगल दिवस आयोजन लाड़ली लक्ष्मी योजना कन्या शिक्षा परिसर, आश्रम शालाएं, छात्रावास, छात्रवृत्ति निःशुल्क साइकिल /गणवेश / पुस्तकें
लाडली लक्ष्मी 2 प्रतिभा किरण योजना, गांव की बेटी योजना, मेधावी विद्यार्थी योजना, विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति, कन्या साक्षरता प्रोत्साहन मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह, कल्याणी विवाह, नि:शक्तजन विवाह योजना एवं पोषण जननी सुरक्षा, जननी एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, आहार अनुदान योजना, पोषण मटका, पोषण वाटिका, उदिता कॉर्नर, उमंग हेल्पलाइन शासकीय नौकरियों में आरक्षण, महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यम शक्ति योजना, नारी सम्मान कोष सामाजिक सुरक्षा संबल योजना, विभिन्न पेंशन योजनाएं
महिला अपराध नियंत्रण
महिला थाने, ऊर्जा महिला डेस्क, ऑपरेशन मुस्कान, पंख अभियान, गौरवी सेंटर जैसी प्रमुख योजनाएं हैं।

 कांग्रेस ने केवल मध्य प्रदेश ही नहीं समूचे भारत वर्ष की महिलाओं को झूठ बोलकर छला हैं एवं उन्हें अपमानित किया मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 2018 चुनाव से पहले कहा था कि प्रति सिलेंडर ₹100 कम किया जाएगा चुनावी वादे के अनुसार कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में 500 रू. का सिलेंडर उपलब्ध नहीं करवाया गया छत्तीसगढ़ में घरेलू सिलेंडर का मूल्य 1174 रू. राजस्थान में घरेलू सिलेंडर का मूल्य 1140 रू हैं महिलाओं के साथ शराबबंदी का वादा करके शराबबंदी नहीं किया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिये तिरंगा आटों चालू नहीं किया गया महिलाओं को 1500रू सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं दिया गया महिला समूह पर जो 1200 करोड़ का ऋण चुकाने का वादा किया गया था जिसमें मात्र 12 करोड़ ही चुकाया गया प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को रोकने का दावा किया गया था इसके विपरीत महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहा है कॉलेज में बच्चियों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया था वह भी पूरा नहीं हुआ महिला स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट का काम छिन लिया गया कांग्रेस के द्वारा नारी सम्मान की बात उनके षड्यंत्र पत्र का हिस्सा ना बने, पूर्व में भी तंदूर कांड से लेकर सरला मिश्रा रचने वाली कोई और नहीं कांग्रेस पार्टी ही रही है, कांग्रेस के लिए महिला सजावटी वस्तु और टंच माल है इस बार फिर से आप बहनों का आधार कार्ड लेकर कांग्रेस आपके बैंक खाते और सिम कार्ड लेकर आपको Cyber Fraud की ओर धकेल रही है आप सभी बहनों से आग्रह है कि कांग्रेस के झूठ में न फंसे और अपना कोई भी गोपनीय दस्तावेज और खास तौर पर आधार कार्ड षड्यंत्र कारी कांग्रेस के नेताओं के हाथ में ना दें।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES