सागर। मकरोनिया क्षेत्र में स्कूली छात्रा पर रेडियम कटर से हमला करने वाले आरोपी युवक नीलेश पटेल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर नीलेश पटेल ने दुर्गानगर (रजाखेड़ी) निवासी नाबालिग छात्रा पर रेडियम कटर से दर्जनों वार कर दिए थे। उस समय छात्रा कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा देकर घर लौट रही थी। हमले में गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा को लगभग 100 टांके आए हैं।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नीलेश पटेल की तलाश शुरू कर दी थी इसी बीच आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी के पास से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES