सागर,
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को राहत देते हुए शासन ने किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च 2026 कर दी है। पहले यह तिथि 7 मार्च 2026 निर्धारित थी।
जिले में पंजीयन के लिए सेवा सहकारी समितियों के 104 केंद्र तथा एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, कियोस्क और साइबर कैफे के 413 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 48 हजार 765 किसान पंजीयन करा चुके हैं।
किसान अपने मोबाइल, कंप्यूटर, ग्राम पंचायत सुविधा केंद्र और सहकारी समितियों में निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। वहीं एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर और लोकसेवा केंद्रों पर संचालित साइबर कैफे में 50 रुपये शुल्क देकर भी पंजीयन कराया जा सकता है।
सिकमी, बटाईदार और वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि जो किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करना चाहते हैं, वे 10 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन करा लें।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें