सागर,।
कभी-कभी एक छोटा सा सोशल मीडिया पोस्ट किसी की पूरी जिंदगी बदल देता है। सागर जिले के ग्राम गिरवर की रहने वाली पार्वती कुर्मी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 80 प्रतिशत दिव्यांगता के कारण जिनका जीवन घर की चौखट तक सीमित था, आज वह कलेक्टर संदीप जी आर की संवेदनशील पहल से नई उड़ान भरने को तैयार हैं।
सोशल मीडिया पर लगाई गुहार
पार्वती ने आत्मनिर्भर बनने की इच्छा के साथ सोशल मीडिया पर अपनी समस्या साझा करते हुए कलेक्टर को टैग किया और इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल की मांग की। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
त्वरित कार्रवाई से मिला समाधान
दस्तावेजों और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की जांच के बाद पार्वती को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। साइकिल मिलते ही पार्वती की खुशी देखते ही बनती थी।
भावुक होकर कही ये बात
खुशी के इस पल पर पार्वती ने कहा कि
“यह साइकिल नहीं, मेरी आजादी है। अब मैं बाजार जाऊंगी, लोगों से मिलूंगी और आत्मनिर्भर बनूंगी।”
मुख्यमंत्री का जताया आभार
पार्वती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण ही उन्हें यह सुविधा मिल पाई है।
सुरक्षा का भी दिया संदेश
इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी आर ने पार्वती को स्वयं हेलमेट पहनाकर सुरक्षा का संदेश दिया और नागरिकों से हेलमेट तथा सीट बेल्ट का पालन करने की अपील की।


.gif
)
एक टिप्पणी भेजें