सागर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रही है। वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों को 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा, जिससे गेहूं का कुल भुगतान 2625 रुपये प्रति क्विंटल होगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उड़द खरीदी पर किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। वहीं गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 मार्च कर दी गई है, जिससे अधिक से अधिक किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि रात में सिंचाई के दौरान होने वाली समस्याओं से किसानों को राहत मिल सके।
समत्व भवन में आयोजित बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ भूमि अधिग्रहण मुआवजा, फसल नुकसान, मंडी व्यवस्था, सीमांकन तथा सिंचाई व्यवस्था सहित विभिन्न किसान हितों के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES