भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देवरी मंडलों में आयोजित हुई युवा चौपाल
आप ऐसे संगठन का हिस्सा हैं, जिनकी नीति ही जनमानस की सेवा हैं - यश अग्रवाल 

सागर.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम देवरी विधानसभा के गौरझामर मंडल के ग्राम हाता गुगवारा में युवा चौपाल आयोजित हुई। जिसमें नव मतदाताओं से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 
 
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि आज का युवा ही राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई युवाओं को मंच प्रदान कर उनके सपनों का साकार किया है। आप ऐसे संगठन का हिस्सा हैं, जिनकी नीति ही जनमानस की सेवा हैं। इसलिए अब वक्त आ गया है कि हम सभी को सरकार के साथ खड़ा रहकर प्रदेश के समृद्ध विकास में अपनी अहम भागीदारी निभाना है। भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि हमें इसी तरह से संगठन की रीति-नीतियों पर चलकर पार्टी को ओर भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का सबसे पहला पायदान हैं। यहीं से एक अनुशासित और आदर्शवादी कार्यकर्ता को उनके काम के आधार पर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाती है। 

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES