धारा 307 आईपीसी का आरोपी मे अवैध 12 बोर देसी कट्टा व 12 बोर के जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
छतरपुर : थाना बमनोरा के अपराध क्रमांक 120 /2022 धारा 294 307 34 आईपीसी में शेष फरार आरोपी अनुज पिता लक्ष्मण सिंह उर्फ रजऊ राजा परमार उम्र 21 साल निवासी अमरवा थाना बमनोरा को  डीआईजी  ललित शाक्यवार,  पुलिस अधीक्षक छतरपुर  अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा  शशांक जैन* के निर्देशन में कल दिनांक 29/6/ 2023 को उपनिरीक्षक राज कपूर सिंह बघेल थाना प्रभारी बमनोरा द्वारा आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अमरवा से अवैध 12 बोर का हाथ बना देसी कट्टा व 12 बोर का एक जिंदा कारतूस व एक खाली खोखा 12 बोर के साथ ग्राम अमरवा में कट्टा कारतूस जप्त कर गिरफ्तार किया गया व धारा 25 27 आर्म्स एक्ट बढ़ाई गई आरोपी को जेआर पर आज बड़ा मलहरा न्यायालय पेश किया गया जेल वारंट पर उप जेल बिजावर में दाखिल किया गया
   
 इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक राज कपूर सिंह बघेल थाना प्रभारी बमनोरा सहायक उपनिरीक्षक सुनील सिंह गौड़ प्रधान आरक्षक 44 कल्याण सिंह आरक्षक 1210 अनिल चालक सहायक उपनिरीक्षक भैया राम की भूमिका रही

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES