*चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जिला अध्यक्ष ने दी वैज्ञानिकों को बधाई*
सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश के वैज्ञानिकों तथा देश-प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने इसे अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश की लंबी छलांग बताते हुए कहा कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग से अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। 
जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया ने कहा कि आज भारत ने ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के अथक मेहनत का ही परिणाम है। देश की 140 करोड जनता आज उत्साहित होकर सभी वैज्ञानिकों को आभार व्यक्त कर बधाई दे रही है। आज माइलस्टोन तक पहुंचने का काम देश के वैज्ञानिकों ने किया है। पिछले चन्द्रयान की लैंडिंग में कुछ चूक हो गयी थी तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था मैं आप सभी के साथ खडा हूं। यह नेतृत्व की इच्छाशक्ति और संकल्पशक्ति ही है, जिसके कारण ही आज दुनिया के अंदर दक्षिणी धु्रव पर चन्द्रयान 3 की लैंडिंग होकर भारत ने इतिहास बनाया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनेगा। 
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के वैज्ञानिक समुदाय की उल्लेखनीय उपलब्धि है, जिस पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने आज दुनिया को यह बता दिया है कि प्रतिभा और क्षमता के मामले में हम दुनिया के किसी देश से पीछे नहीं हैं। अन्य देशों के ऐसे ही अभियानों से काफी कम बजट में चंद्रयान अभियान की सफलता ने साबित कर दिया है कि सफलता सिर्फ संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि कड़ी मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और देश के प्रति निष्ठा रखकर भी ऐसी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। श्री शर्मा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक व्यक्तित्व से प्रोत्साहित देश का वैज्ञानिक समुदाय भारत को विज्ञान के क्षेत्र में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर देंगे।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES