भाजपा की रीति-नीति ही जनमानस की सेवा - यश अग्रवाल
जिले की आठों विधानसभा में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नव मतदाताओं को जोड़ने का अभियान शुरू

सागर।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिले की आठों विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत नवमतदाताओं को भाजपा की रीति नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। वहीं संगठन में शामिल कर टीम को और मजबूत किया जाएगा।

भा.ज.यु.मो. जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया कि युवा मोर्चा, संगठन वो कड़ी हैं, जो दूर-दराज के बूथ स्तर पर पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का काम करने में अहम भूमिका निभा रही है। अब मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि संगठन विस्तार के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के बूथ को और सशक्त करें। भाजपा की रीति-नीति ही जनमानस की सेवा है। इस दिशा में हम सभी युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को मेहनत के साथ काम करना हैं।

भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे कहते है कि व्यक्ति नहीं विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी ने सम्पूर्ण जीवन संगठन को गढ़ने व मजबूत करने में बिताया है। अब हम सभी की बारी है कि उन सभी के द्वारा दी गई प्ररेणा को आगे बढ़ाएं और संगठन को मजबूत करें। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारियां हम सभी को दी हैं, उसे ईमानदारी, परिश्रम और सेवाभाव से पूरा करना ही हमारा एक मात्र लक्ष्य है। 

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES