*जीतेंगे बूथ और जीतेंगी भाजपा के संकल्प के साथ नीचे तक जाएँ कार्यकर्ता - हितानंद*
सागर। भारत में सांस्कृतिक अभ्युदय   का दौर चल रहा है 2014 से भारत के आध्यात्मिक जगत में सांस्कृतिक उत्थान के नए युग की शुरुवात हुई हैं अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण उज्जैन में महाकाल लोक निर्माण,के साथ काशी,सोमनाथ,केदारनाथ का पुनरूदार हुआ इसी क्रम में सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप सागर में संत शिरोमणी रविदास मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा हम सभी सौभाग्य साली है इस ऐतिहासिक मंदिर निर्माण के हम सभी साक्षी बनेंगे 
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी ने भाजपा कार्यालय में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं। 
बैठक को संबोधित करते हुए  हितानंद शर्मा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार विशेष का दल नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता आधारित दल है,क्योकिं हमारे यहाँ कार्यकर्ता ही संगठन की जान और पहचान होती है। कार्यकर्ता के परिश्रम के बल पर हमें चुनावों में विजयी मिलती हैं। जिस तरह जीत के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण होती हैं, ठीक उसी तरह एक एक बूथ भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारा हर बूथ मजबूत हो इसके लिए हमें मिलकर पार्टी के कामों को नीचे तक ठीक ढंग से क्रियान्वयन करना है। कार्यकर्ता जीतेंगे बूथ-जीतेंगी भाजपा के संकल्प के साथ नीचे जाएँ और पार्टी के विजय अभियान में जुटें। 
*मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हर घर भाजपा का अभियान चल रहा*
श्री हितानंद जी ने कहा कि हमारे पूर्वजों के बलिदान और त्याग के कारण आज भाजपा का विराट विस्तार हुआ है। 20 सदस्यों वाली भाजपा आज 20 करोड़ तक पहुंच चुकी है। भारत ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में हर घर भाजपा का अभियान चल रहा है, इस अभियान के माध्यम से हमें हर घर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पहले मंडल और बूथ कमेटी तक काम करते थे अब हम पन्ना समिति की ओर आगे बढ रहे हैं। पन्ना समिति में 5 लोग पदाधिकारी बनाने हैं। एक पन्ने पर 6 परिवार के लगभग मतदाता रहते है, इन 6 परिवारों के बीच हमें एक-एक कार्यकर्ता खड़ा करना है ताकि हर घर भाजपा का अभियान पूरा हो। 
*सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों और योजनाओं का करें प्रचार* 
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि हम चुनावी मोड में है इस दृष्टि से हमारी तैयारी भी मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास सरकार की उपलब्धियों का भंडार है। हर घर सरकार की योजना से लाभान्वित हो रहा है। हितग्राहियों से संपर्क और संवाद करें। साथ ही समाज के प्रबुद्धवर्ग और की वोटर्स से भी संपर्क करें। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश की स्थिति क्या थी और आज मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है। सरकार-सरकार के फर्क को जनता को बताएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का अधिक से अधिक प्रचार करने की बात कही।

*जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुये कहा की* कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराते हुये कहा कि हम सभी सागर वासियो के लिये गर्व एवं गौरव का विषय है कि हमारे शहर में संत रविदास जी का मंदिर बन रहा है और उसके भूमि पूजन के लिये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आ रहे है।

*विधायक  प्रदीप लारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा के स्वरूप हम सभी बहुत भाग्यशाली है कि हम अपने सामने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देख रहे है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कैदारनाथ कॉरीडोर, काशीविश्वनाथ कॉरीडोर एवं महाकाल लोक जैसे कई धार्मिक मंदिरों को एक नया और भव्य स्वरूप देने का कार्य किया। इसी तारतम्य में 12 अगस्त को संत रविदास जी के विश्व में सबसे बड़े मंदिर का भूमिपूजन प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जाना है। जिसके लिये करीब 3 हजार से अधिक बसों की व्यवस्था की गयी है। उन बसों की व्यवस्थाओं के लिये और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को आज से ही लगना होगा।

*सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि* सागर की पवित्र भूमि पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन हो रहा है जिसके निमित्त बने है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसंह चौहान जी जिन्होंने सागर की धरती पर 100 करोड़ की राशि से संत रविदास जी का दिव्य मंदिर बनाने की घोषण की जिसे देखने के लिये देश ही नहीं वरन विदेश से भी सभी मंदिर को देखने के लिये आयेंगे। उन्होंने कहा कि संत रविदास मंदिर निर्माण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आज सागर जिले से लेकर पूरे मध्यप्रदेश में समरसता यात्रायें निकाली जा रही जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है इसलिये जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुये 12 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाना है।

*प्रभारी मंत्री  अरविंद भदौरिया ने कहा कि* देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जिस तरह आधारभूत विकास के रूप में सड़के निर्माण, शैक्षणिक संस्थाओं की प्रगति, मेडीकल कॉलेजो का निर्माण, देश की सुरक्षा आदि विकास कार्यो से देश को एक नयी ऊंचाईयों पर पहुंचाया है, उसी श्रृंखला में मोदी जी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं बहुआयामी विकास की सोच ने देश के मंदिरों को भव्य स्वरूप प्रदान किया जिसमें सागर में बनने वाला संत रविदास जी का मंदिर देश में एक नई इबारत लिखेगा,  साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी वर्ग, सभी समाज के लोग सुविधाओं के साथ पहुंचे उनके भोजन पानी आदि की व्यवस्था ठीक रहे इस सबके लिये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, बूथ समिति, मंडल समिति से लेकर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लगना होगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर सामाजिक समरसता की दृष्टि से एक मिशाल कायम करेगा। इसीलिये इसके भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचने के लिये हमने आमजन को समरसता यात्राओं के माध्यम से प्रेरित किया है साथ ही हम सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से भी उक्त कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करना चाहिये।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया एवं आभार अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र अहिरवार ने व्यक्त किया।


Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES