मतदाता में जो ध्यान रखें कि कौन-सी पार्टी विकास के लाने कार्य कर रई हैः अनुश्री
सागर।सर्व ब्रह्मण समाज महिला मंडल द्वारा शहर के निजी मैरिज गार्डन में महिला मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा
प्रत्याशी शैलेंद्र जैन की पत्नी अनुश्री
जैन, प्रमुख रूप से शामिल हुई महिला सम्मेलन उपस्थित महिलाओं ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मतदान में महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के साथ अन्य बिंदुओं पर रूप रेखा तैयार की।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुश्री शैलेंद्र जैन ने कहा हम सभी को विदित है यह चुनावी समय चल रहा है। विभिन्र दलों से प्रत्याशी कार्यकर्ता वोट के लिए सबके पास आएंगे। विभिन्न वादे हमसे करेंगे। लेकिन मतदान से पूर्व हम सभी को स्वविवेक से यह आंकलन अव्श्य करना है कि कौन-सी पार्टी हमारे राष्ट्रहित में, हमारी संस्कृति के लिए और विकास के लिए कार्य कर रही है। यह काम सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही प्रदेश से लेकर देशभर में कर रही हैं। अनुश्री जैन ने उपस्थित मात् शक्ति को आवश्यक रूप से मतदान करने के
लिए शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को रिकार्ड मतों से जीतने में अपना सहयोग करने का आशीर्वाद मांगा। जिस पर सभी ने अपने दोनों हाथ उठाकर पूर्ण समर्थन देने की बात कही। संध्या भार्गव ने कहा विधायक शैलेंद्र जैन सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं ऐसे में हम सभी उनको इस बार ऐतिहासिक जीत दिलाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। मेघा दुबे ने कहा कि शैलेंद्र भैया के नेतृत्व में सागर नगर का ऐतिहासिक विकास हुआ है। जिससे हम सभी गौरवांवित हैं। हम सभी विप्र महिलाएं विधायक जैन का सहयोग करें और अपने परिचित, रिश्तेदारों से भी उनके पक्ष में मतदान करने की लिए अपील करें। कार्यक्रम में संध्या भार्गव, संध्या दुबे, शशि शर्मा, आशालता सिलकारी, दुर्गेश पांडेय, प्रतिभा चौबे, मेघा दुबे, दीपा तिवारी, शालिनी तिवारी, श्रद्धा तिवारी, अनीता तिवारी, मोहिनी दुबे, सुनीता दुबे, रजनी दुबे सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES