मुआवजे के  पैसा की लूट करते घुसे ते आरोपी ,पकड़े जाबे के डर में करी थी वृद्धा की हत्या



सागर के छानबीला थाना क्षेत्र के ग्राम इमलाखेड़ा मुहारी में हुई 80 वर्षीय वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुआवजे की राशि चुराने के लिए घर में घुसे थे। लेकिन वृद्धा जाग गई और उसने आरोपियों को पहचान लिया। ऐसे में पकड़े जाने के डर के चलते आरोपियों ने वृद्धा की हत्या कर ली थी। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


पुलिस के अनुसार 29 अक्टूबर को छानबीला थाना क्षेत्र के इमलाखेड़ा मुहारी गांव में 80 वर्षीय सुरजीत कौर पति स्व. दिलीप सिंह कौर का शव घर के बाहर खून से लथपथ मिला था। मृतका के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जिससे हत्या का संदेह जताया गया था। सूचना पर पुलिस ने एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम के साथ वारदातस्थल पर पहुंचकर जांच की। साक्ष्य जुटाए। साथ ही हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। वारदातस्थल से मृतका का मोबाइल गायब था। जिसकी साइबर सेल टीम की मदद से लोकेशन निकाली। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर रघुवीर पुत्र धनसिंह लोधी उम्र 59 साल और बिंद सिंह उर्फ बिंदू पुत्र देवीसिंह लोधी उम्र 27 साल को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या का जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में उपयोग किया गया डंडा और मृतका मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस रिमांड लिया गया है।

शराब की पार्टी कर चोरी करने घर में घुसे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार मृतका सुरजीत कौर की सागर-छतरपुर मार्ग पर जमीन है। कुछ समय पहले मृतका की जमीन फोरलेन निर्माण के लिए शासन ने अधिग्रहित की थी। जिसका उनको मुआवजा भी मिल गया था। आरोपियों को संदेह था कि महिला को मिली मुआवजे की राशि घर में रखी होगी। जिसके चलते उन्होंने पहले शराब पी और फिर महिला के घर में अकेले होने का फायदा उठाकर घुस गए। घटनाक्रम के समय मृतका घर में सो रही थी। लेकिन आवाज सुनकर वह जाग गई।

उसने चिल्लाया और आरोपियों को पहचान लिया। पहचानने पर आरोपियों को पुलिस में पकड़े जाने का डर सताने लगा। वहीं रुपए भी नहीं मिले। जिस कारण आरोपियों ने डंडों से हमला कर वृद्धा की हत्या कर दी। मामले में पुलिस आरोपियों से अन्य मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई टीम में छानबीला थाना प्रभारी नितिन पाल, एएसआइ रामलाल, प्रधान आरक्षक सौरव रैकवार, ताहिर खान, कुरैश बरार आ

दि शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES