LIVE ० खबर लगातार अपडेट्स हो रही है। बने रहिए 
सागर जिला



सागर के नरयावली से भाजपा के श्री प्रदीप लारिया कांग्रेस के श्री सुरेंद्र चौधरी से 2517 वोट से चौथे राउंड में आगे*


सागर जिले से सुरखी विधानसभा क्षेत्र से चौथे राउंड के बाद भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत 2368 वोट से आगे*


 *सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के भूपेंद्र सिंह कांग्रेस की प्रत्याशी रक्षा राजपूत से 2417 वोट से आगे, दूसरे राउंड की गणना के बाद



रहली विधानसभा क्षेत्र- 6 राउंड के बाद भाजपा के गोपाल भार्गव कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती ज्योति पटेल से 21433 वोट से आगे*


 *सागर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के शैलेंद्र जैन कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन से तीसरे राउंड की गणना के बाद 3486 वोट से आगे*।


 सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वीरेंद्र सिंह लोधी 3 राउंड के बाद कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी से 7135 वोट से आगे

सागर के नरयावली से भाजपा के  प्रदीप लारिया कांग्रेस के  सुरेंद्र चौधरी से 4979 वोट से 6 राउंड में आगे

सागर जिले की 8 विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में सभी सीटों की काउंटिंग 112 टेबलों पर की जानी है। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। काउंटिंग राउंड में की जा रही है। जिसमें रहली विधानसभा सीट में ईवीएम में दर्ज मतों की गणना 22 राउंड में पूरी होगी। वहीं बीना विधानसभा सीट के परिणाम 17 राउंड में आएंगे। इसके अलावा बंडा विधानसभा में 21, खुरई विधानसभा में 19, सुरखी में 20, देवरी में 19, नरयावली में 20 और सागर विधानसभा के परिणाम 18 राउंड में आएंगे। सबसे ज्यादा राउंड रहली विधानसभा में 22 होंगे। देवरी से भाजपा प्रत्याशी को पहले राउंड में 5376 और कांग्रेस प्रत्याशी 2955 वोट मिले हैं। सुरखी विधानसभा से भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत 1159 वोट से आगे चल रहे हैं। रहली सीट से भाजपा के गोपाल भार्गव 4931 वोटों से आगे चल रहे हैं। बंडा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वीरेंद्र सिंह लोधी, देवरी से बीजेपी के बृजबिहारी पटेरिया 6158 वोट से आगे, कांग्रेस के प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी से 1678 वोट से आगे चल रहे हैं।

इस बार जिले में 75.69 फीसदी मतदान हुआ है। 2018 के चुनाव में जिले में भाजपा को 05 सीट पर जीत हासिल हुई थी, जबकि कांग्रेस ने 03 सीटें जीती थीं। लेकिन 2020 में सत्ता परिवर्तन के दौरान सुरखी विधानसभा से कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह राजपूत कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में चले गए थे। जिसके बाद हुए उपचुनाव में गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा की टिकट पर जीत हासिल की थी।



Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES