मुख्यमंत्री के प्रथम नगर आगमन पर मंत्री गोविंद सिंह की अगुवाई में शहरवासियों ने किया डॉ. मोहन यादव का आत्मीय एवं भव्य स्वागत
सागर : पहली बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर आगमन पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अगुवाई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा साथ में आये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.डी.शर्मा का शहरवासियों ने आत्मीय और भव्य स्वागत किया। जगह जगह बुंदेली परम्परा अनुसार स्वागत गीत एवं बच्चों द्वारा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया तो वहीं दूसरी ओर समस्त क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का आभार यात्रा में स्वागत किया। रथ पर सबार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहरवासियों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। शहर में कई जगह बुंदेली गीत गाकर तो कहीं बच्चों द्वारा झांकी सजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया। रथ पर सबार मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनता का अभिनंदन किया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री ने बुलाया रथ पर
 जन आभार यात्रा के दौरान जिला पंचायत कार्यालय के यहां स्वागत करने के लिए खड़े जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत जो कि जगन्नाथपुरी से सीधे डॉ. मोहन यादव के स्वागत के लिए पहुंचे थे। जिनके साथ समस्त जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद सदस्य सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया। इसी दौरान डॉ. मोहन यादव ने रथ से ही इशारा करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत को रथ पर जन आभार यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया। जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सभा स्थल तक जन आभार यात्रा में पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय के यहां स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष एड. देवेन्द्र सिंह केसली, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पृथ्वीसिंह, जिला भाजपा मंत्री देवेन्द्र फुस्केले, श्रीमति शारदा खटीक, श्रीमति रानी पटैल, महेन्द्र राय सीहोरा, गुड्डा शुक्ला बदबदी, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, डॉ. सुखदेव मिश्रा, रामेश्वर नामदेव, जैसीनगर जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह सहित जिले के समस्त जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद सदस्य उपस्थित रहे। 
भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वागत
 कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कार्यालय के सामने भाजपा युवा नेता अरविंद सिंह टिंकू राजा, अनिल पीपरा, अंकू चौरसिया, चन्द्रेश सिंह राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्भजोशी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्प वर्षा करते हुये स्वागत किया।

Post a Comment

और नया पुराने
NEWS WEB SERVICES