शिवसेना राज्य संगठक मनी सिंह गुरोन ने लीगल टीम से की चर्चा

सागर। हाल ही में कथित प्रेम दिवस के अवसर पर शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी द्वारा सनातन संस्कृति के समर्थन और पाश्चात्य संस्कृति के विरोध में की गई गतिविधियां चर्चा का विषय रहीं। इसी बीच एक युवक आमिर खान द्वारा सोशल मीडिया पर पप्पू तिवारी के परिवार से जुड़ी कथित भ्रामक जानकारी के साथ आपत्तिजनक फोटो और अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है।
इस पोस्ट से आक्रोशित शिवसैनिकों ने आरोपी युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। मामले की जानकारी मिलने पर शिवसेना राज्य संगठक मनी सिंह गुरोन ने अपनी लीगल टीम से चर्चा की और कहा कि शीघ्र ही आरोपी युवक के खिलाफ मानहानि का परिवाद जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।
मनी सिंह गुरोन ने कहा कि पप्पू तिवारी लंबे समय से सनातन संस्कृति की रक्षा, लव जिहाद के विरोध तथा हिंदू धर्म के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार सोशल मीडिया पर की गई यह पोस्ट तथ्यहीन और समाज में भ्रम फैलाने वाली है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता व तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES