150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पहुंच मार्ग स्वीकृत, ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर आवागमन
सागर
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी गई है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों से सुरखी क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न पहुंच मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
प्रमुख स्वीकृत मार्ग
स्वीकृत कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण राहतगढ़ से जरूआखेड़ा–जलंधर–राहतगढ़ मार्ग है, जिसकी लंबाई 25 किलोमीटर तथा लागत 48 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त—
ग्राम सिहोरा खेड़ापति से भटुआ मार्ग — 3.20 किमी, लागत 3.50 करोड़ रुपये
ग्राम महुआखेड़ा कलां से सिंगारचोरी मार्ग — 1.05 किमी, लागत 1 करोड़ रुपये
ग्राम तोड़ातरफदार से बड़े देव महादेव बाबा पहुंच मार्ग — 2.50 किमी, लागत 2.50 करोड़ रुपये
ग्राम टीलाबुजुर्ग से हरिवंशपुरा मार्ग — 2 किमी, लागत 2.10 करोड़ रुपये
ग्राम बडेरा-बदबदी पहुंच मार्ग — 3 किमी, लागत 3.50 करोड़ रुपये
ग्राम सूखा से सागोनीपुरैना-खारमऊ मार्ग — 4.40 किमी, लागत 4.40 करोड़ रुपये
ग्राम महुआखेड़ा गौड़ी से हिनोतिया भजपता मार्ग — 1 किमी, लागत 1 करोड़ रुपये
इन मार्गों के निर्माण से अनेक गांवों के नागरिकों को मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी तथा कृषि, व्यापार और शिक्षा गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
पूर्व में भी मिली बड़ी स्वीकृतियाँ
हाल ही में मसुरहाई–तोडा से जैसीनगर मार्ग (25 किमी) के निर्माण हेतु 55 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त—
ग्राम अगरा से निटर्री मार्ग — 3 किमी, लागत 3.90 करोड़ रुपये
सागोनीखुर्द से उमरिया सेमरा मार्ग — 4 किमी, लागत 5.20 करोड़ रुपये
बटयावदा से खेरोदा मार्ग — 2.50 किमी, लागत 1.95 करोड़ रुपये
सुमरेड़ी से सेमाढाना मार्ग — 3.50 किमी, लागत 3.90 करोड़ रुपये
गौरतलब है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 40 मजरा-टोला के लिए भी पहुंच मार्ग स्वीकृत हो चुका है। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल एवं विद्युतीकरण के क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अधोसंरचना सुदृढ़ होने से निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि की संभावना है।
आभार एवं संकल्प
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति पर मंडल पदाधिकारियों, जिला एवं जनपद प्रतिनिधियों तथा सरपंचों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि,
“सुरखी क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं। आने वाले समय में विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी।”

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES