सागर
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनी सिंह गुरोन द्वारा अपने निवास स्थान पर भगवान शिव का विधिवत अभिषेक-पूजन कर प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वेद मंत्रों के उच्चारण से संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब जाएगा।
मनी सिंह गुरोन ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि सिख समुदाय से होने के बावजूद मनी सिंह भगवान शिव के परम भक्त हैं। उन्होंने अपने निवास में ही शिवालय की स्थापना कराई है, जहां वे प्रतिदिन विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती करते हैं।
मनी सिंह का विश्वास है कि किसी भी शुभ कार्य से पूर्व भगवान शिव के चरणों में शीश नवाने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। हाल ही में उनके पिता डॉ. गुरनाम सिंह के अस्वस्थ होने पर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर वे नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचे थे।
भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा के चलते हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। जब गुरोन निवास पर वेद मंत्रों की ध्वनि गूंजती है तो पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठता है और ऐसा प्रतीत होता है मानो कोई प्राचीन शिवालय या सिद्ध स्थल हो। श्रद्धालुओं के मन में स्वतः ही भक्ति भाव जागृत हो उठता है।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES