सागर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 मार्च 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 7 मार्च तय की गई थी।
जिले में पंजीयन के लिए सेवा सहकारी समितियों के 104 केंद्र और एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, कियोस्क व साइबर कैफे के 413 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 48,765 किसानों ने पंजीयन करा लिया है।
किसान अपने मोबाइल, कंप्यूटर, ग्राम पंचायत सुविधा केंद्र और सहकारी समितियों में निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। वहीं एमपी ऑनलाइन, सीएससी और साइबर कैफे में 50 रुपये शुल्क देकर भी 10 मार्च तक पंजीयन कराया जा सकता है।
सिकमी, बटाईदार और वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन सहकारी समितियों के केंद्रों पर किया जाएगा। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि जो किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचना चाहते हैं, वे 10 मार्च 2026 तक अपना पंजीयन अवश्य करा लें।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES