सागर। करीब 10 वर्ष पुराने प्रकरणों में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण क्रमांक 1916/16, 1917/16, 1937/16 एवं 1938/16 के स्थायी वारंटी मंगल सिंह (58 वर्ष) पिता संतोष सिंह, निवासी शांति नगर, छतरपुर (बुंदेला) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बताया गया है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। 10 मार्च 2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उसे जिला छतरपुर से दस्तयाब कर आज जिला न्यायालय सागर में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकास कुमार शाहवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। अधिकारियों द्वारा स्थायी वारंटियों की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्री रोहित डोंगरे, निरीक्षक प्रशांत रविशंकर तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, श्रीकांत चौबे, विनोद यादव, आर. भानु प्रताप चौधरी, आर. बरीलाल, एमआर अभिलाषा जाट तथा सैनिक पदम मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES