सागर। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं मास्टर्स वर्ग की पुरुष एवं महिला क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 09 मार्च 2026 को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी शक्ति और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
यह प्रतियोगिता राधारमण मार्बल प्रांगण, मकरोनिया चौराहा से झांसी रोड, सन साइन पब्लिक स्कूल के पास, रजाखेड़ी, सागर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 12 एवं 13 अप्रैल 2026 को जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा, जहाँ वे सागर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
इस प्रतियोगिता में पीटीएस में पदस्थ इंस्पेक्टर उमेश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित खिलाड़ियों और आयोजकों ने उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

और नया पुराने
RNVLive NEWS WEB SERVICES